लाइव न्यूज़ :

विलय के पहले विदेश भेजे गए थे हैदराबाद रियासत के 3.5 मिलियन पाउंड, आज की तारीख में 306 करोड़ रुपये है कीमत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2019 08:27 IST

हैदराबाद के आखिरी निजाम मीर ओस्मान अली खान के वित्त मंत्री और लंदन में एजेंट-जनरल नवाब मोईन जंग ने ये पैसे इधर-उधर खर्च कर दिए. इस पर निजाम ने जांच के आदेश दिए.

Open in App

भारत की आजादी के बाद हैदराबाद की रियासत के भारतीय संघ में मिलने से पहले हैदराबाद के खजाने से लंदन एक मिलियन पाउंड नहीं बल्कि 3.5 मिलियन पाउंड भेजे गए थे. यह ट्रांसफर सितंबर 1948 में पुलिस एक्शन से पहले किया गया था.जानकारी के अनुसार लंदन और कराची भेजे गए 3.5 पाउंड की आज की तारीख में कीमत 306 करोड़ रुपए है. हालांकि, अभी तक 1 मिलियन पाउंड इसलिए चर्चा में था क्योंकि लंदन के एक बैंक ने हाउस ऑफ लॉर्ड्स के कहने पर इतना पैसा सीज कर दिया था.पुराने दस्तावेजों से पता चलता है कि 1 मिलियन पाउंड हबीब इब्राहिम रहीमटूला के अकाउंट में जमा कराए गए थे. बाकी पैसे आर्म्स डीलर्स और दूसरों को दिए गए थे. हैदराबाद के आखिरी निजाम मीर ओस्मान अली खान के वित्त मंत्री और लंदन में एजेंट-जनरल नवाब मोईन जंग ने ये पैसे इधर-उधर खर्च कर दिए. इस पर निजाम ने जांच के आदेश दिए.इस पर जल्द ही लंदन के कोर्ट में फैसला आना है. 3.5 मिलियन पाउंड के अलावा 6 करोड़ से ज्यादा रुपए लंदन और कराची भेजे गए. यह फैसला हैदराबाद के तत्कालीन प्रधानमंत्री लाइक खान ने लिया. इस पैसे को प्रपोगेंडा फैलाने वालों और हथियारों की डीलिंग करने वालों को दे दिया गया. कुछ पैसा विदेशी पत्रकारों को भी दिया गया.मोईन नवाज जंग ने रहीमतूला को 1 मिलियन पाउंड देने में बड़ी भूमिका निभाई.  इस पूरी रकम की कीमत अब 307 करोड़ रुपए है. 2.5 मिलियन पाउंड के खर्च का कोई हिसाब नहीं है क्योंकि हैदराबाद में राजनीति उथल-पुथल के कारण खजाने से पैसे निकालकर इस्तेमाल करने को कोई नियम नहीं था.किसको कितनी रकम?सितंबर 1948 की रिपोर्ट के मुताबिक आर्म्स डीलर हेनरी सिडनी कॉटन को 1 लाख पाउंड मिले और पाकिस्तान के एक अधिकारी को 89,000 पाउंड मिले. गोवा को खरीदने के लिए सर अलेग्जेंडर रॉजर्स को रखा गया था उन्हें 10,000 पाउंड दिए गए.पाकिस्तान के तत्कालीन वित्त मंत्री गुलाम मोहम्मद को 25,000 पाउंड दिए गए. हैदराबाद के विदेश सचिव जाहिर अहमद को संयुक्त राष्ट्र में हैदराबाद के विलय का केस लड़ने के लिए 45,000 पाउंड दिए गए.

टॅग्स :हैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं