पंजाब में कोविड-19 के 3,477 और हिमाचल प्रदेश में 1,089 नए मामले

By भाषा | Published: April 12, 2021 11:21 PM2021-04-12T23:21:52+5:302021-04-12T23:21:52+5:30

3,477 new cases of Kovid-19 in Punjab and 1,089 in Himachal Pradesh | पंजाब में कोविड-19 के 3,477 और हिमाचल प्रदेश में 1,089 नए मामले

पंजाब में कोविड-19 के 3,477 और हिमाचल प्रदेश में 1,089 नए मामले

चंडीगढ़, 12 अप्रैल पंजाब और हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के क्रमश: 3,477 और 1,089 नए मामले सामने आए हैं। दोनों राज्यों के स्वास्थ्य विभागों से यह जानकारी मिली।

पंजाब में सोमवार को कोविड-19 के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 3,477 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,76,223 हो गई। इससे पहले राज्य में नौ अप्रैल को 3,459 नए मामले सामने आए थे।

चिकित्सकीय बुलेटिन में बताया गया कि पंजाब में 52 और लोगों की मौत होने से राज्य मृतकों की संख्या बढ़कर 7,559 हो गई। यहां फ़िलहाल 27,866 मरीजों का उपचार चल रहा है। अमृतसर और होशियारपुर में आठ-आठ तथा गुरदासपुर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला में पांच-पांच लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य इलाकों में हुई हैं।

बुलेटिन में बताया गया कि इस अवधि में संक्रमण के सबसे ज्यादा 662 मामले मोहाली से सामने आए हैं। राज्य में अब तक 2,40,798 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

वहीं केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में संक्रमण के 424 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31,167 हो गई। यहां फिलहाल 3,355 मरीजों का उपचार चल रहा है।

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 1,089 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 70,775 हो गई। वहीं नौ और मरीज़ों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,111 हो गई। पर्वतीय राज्य के विशेष स्वास्थ्य सचिव निपुण जिंदल ने बताया कि उना जिले में तीन मरीजों की मौत हो गई।

वहीं मंडी में दो और शिमला, कुल्लू, कांगड़ा और सिरमौर जिलों में एक-एक मरीज की मौत हुई। यहां फिलहाल 6,069 मरीज़ों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 3,477 new cases of Kovid-19 in Punjab and 1,089 in Himachal Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे