लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के 33 नए मामले आए

By भाषा | Updated: June 17, 2021 14:42 IST

Open in App

लेह, 17 जून लद्दाख में कोविड-19 के 33 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19,682 हो गए हैं, जबकि 47 और मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद पचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 538 रह गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

लद्दाख में पिछले साल से अब तक कोविड-19 से 199 मौत हुई हैं, जिसमें सबसे ज्यादा प्रभावित लेह में 143 लोगों की मौत हुई हैं, इसके बाद कारगिल जिले में 56 मौत हुई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में से, 25 लेह में आए हैं, जिससे जिले में संक्रमण की संख्या 16,243 हो गई, जबकि कारगिल में आठ मामलों का पता चला, जिससे जिले में संक्रमण की संख्या 3,439 हो गई।

उन्होंने बताया कि लेह में 35 और कारगिल में 12 मरीजों के ठीक होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में अब तक ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 18,945 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही क्षेत्र में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 538 रह गई है, इनमें से 400 लेह में और 138 कारगिल में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए