लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 31 व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 22, 2021 23:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी दिल्ली पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का संचालन करके बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के आरोप में 30 महिलाओं समेत 31 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शाहदरा क्षेत्र के जीटी रोड के पास स्थित एक इमारत से संचालित किए जा रहे फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी की।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) संजय कुमार सैन ने कहा कि फर्जी कॉल सेंटर के कर्मचारी लोगों को फोन करके उन्हें बैंक में नौकरी दिलाने का लालच देकर एक वेबसाइट पर पंजीकरण कराने को कहते थे।

उन्होंने बताया कि जांच में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे फोन करके और इंटरनेट पर विज्ञापन के जरिए लोगों को नौकरी का झांसा देकर वेबसाइट पर केवल 10 रुपये का भुगतान करके पंजीकरण कराने को कहते थे।

अधिकारी ने कहा कि बाद में आरोपी पीड़ित को एक लिंक भेजकर उस पर ब्योरा भरने का झांसा देकर ओटीपी की जानकारी हासिल करने के बाद बैंक खाते से हजारों रुपये साफ कर देते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है