लाइव न्यूज़ :

अरूणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 31 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 16,092 हुयी

By भाषा | Updated: November 24, 2020 13:42 IST

Open in App

ईटानगर, 24 नवंबर अरूणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 31 नये मामले सामने आये जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 16,092 हो गयी है । संक्रमितों में सेना के पांच जवान भी शामिल हैं । एक स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

प्रदेश निगरानी अधिकारी डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि प्रदेश में 64 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं ।

अधिकारी ने बताया कि वेस्ट कामेंग जिले में सबसे अधिक नौ नये मामले सामने आये हैं, इसके बाद कैपिटल काम्प्लेक्स रीजन में सात एवं नामसाइ में छह मामले सामने आये हैं । जाम्पा ने बताया कि सभी मामले त्वरित एंटीजन जांच में सामने आये हैं ।

उन्होंने बताया कि अरूणाचल प्रदेश में फिलहाल 1007 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि कुल 15,036 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं । उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक संक्रमण से 49 मरीजों की मौत हो चुकी है ।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण मुक्त होने की दर 93.43 प्रतिशत है जबकि संक्रमित होने की दर 6.57 फीसदी । उन्होंने बताया कि प्रदेश में मृत्यु दर 0.30 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि कैपिटल काम्प्लेक्स रीजन में सर्वाधिक 671 संक्रमित उपचाराधीन हैं । इसमें राजधानी ईटनागर, नहरलैगून, निरजुली एवं बंदेरदेवा का क्षेत्र आता है । इसके बाद वेस्ट कामेंग में (92) और ईस्ट सियांग का (36) नंबर आता है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 3,51,737 नमूनो की जांच की गयी है जिनमें से 1,024 नमूनों की जांच सोमवार को की गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी