लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 3,031 नये मामले, 43 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 21, 2021 16:36 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 21 जून ओडिशा में सोमवार को कोविड-19 के 3,031 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,80,533 हो गई। वहीं 43 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,633 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ओडिशा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 36,633 हो गयी है। अधिकारी ने बताया कि नये मामलों में पृथकवास केंद्रों से 1,738 मामले सामने आए हैं, जबकि शेष स्थानीय संक्रमण के मामले हैं। राज्य में सबसे ज्यादा 381 नये मामले खुर्दा जिले से सामने आए हैं। राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद कटक से 295, बालासोर से 290 और जाजपुर से 226 नये मामले सामने आए। राज्य में अब तक 8,40,214 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में अब तक 1.31 करोड़ नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिसमें 61 हजार नमूनों की रविवार को जांच हुई। संक्रमण की दर 6.69 प्रतिशत है।

इस बीच, ओडिशा सरकार राज्य के 1220 टीकाकरण केन्द्रों में कोविड-19 टीकाकरण अभियान को तेज करते हुए एक दिन में तीन लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। राज्य के पास इस समय टीके की 13,94,620 खुराक हैं। इसमें से केन्द्र सरकार की ओर से 6,88,300 खुराकें उपलब्ध कराईं गयीं जबकि टीके की 7,06,320 खुराक राज्य सरकार ने खरीदी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर