लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 30 नए मामले

By भाषा | Updated: December 13, 2021 21:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण दर 0.06 फीसदी रही। शहर में इस घातक वायरस से मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में इस महीने अब तक कोविड-19 के दो मरीजों की मौत हुई है जबकि नवंबर में सात और अक्टूबर में पांच मरीजों की जान चली गई थी।

इसके मुताबिक, दिल्ली में नए मामलों के सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 14,41,748 तक पहुंच गई। इनमें से 14.16 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। दिल्ली में अब तक संक्रमण से 25,100 लोगों की मौत हो चुकी है।

विभाग के मुताबिक, शहर में पिछले 24 घंटे के दौरान 46,169 नमूनों का परीक्षण किया गया। दिल्ली में फिलहाल 393 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर