लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: कोरोना से संक्रमित मरीज के संपर्क में आए एम्स के 30 डॉक्टरों और नर्सों को आइसोलेशन में भेजा गया

By भाषा | Updated: April 8, 2020 18:32 IST

एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि होने पर मरीज को तत्काल कोविड-19 अस्पताल में तब्दील किये गये एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 149 हो गयी है।संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बुधवार को पांच हजार से भी ऊपर जा चुका है। 

नयी दिल्लीदिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के लगभग 30 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज के संपर्क में आने के कारण पृथक रहने (क्वारंटाइन) के लिये कहा गया गया है।  सूत्रों ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुये बताया कि पृथक वास में भेजे गये लोगों में डाक्टर, नर्स और तकनीकी शाखा के कर्मचारियों सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।

ये सभी, एम्स के ‘कार्डियो न्यूरो केन्द्र’ से संबद्ध हैं।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये लोग जिस कोरोना वायरस से संक्रमित 72 वर्षीय मरीज के संपर्क में आये थे, उसे स्नायु रोग (न्यूरो) संबंधी परेशानियों के कारण विभाग में इलाज के लिये लाया गया था। हार्ट अटैक से पीड़ित इस मरीज को दो दिन पहले एम्स के आपात चिकित्सा केन्द्र में लाया गया था, जहां से उसे न्यूरोलॉजी विभाग के वार्ड में भर्ती कराने के लिये भेजा गया।

सूत्रों ने बताया कि इलाज के दौरान उसे सांस लेने में परेशानी होने पर उसका कोविड-19 परीक्षण कराया गया, जिसमें कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी। एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि होने पर मरीज को तत्काल कोविड-19 अस्पताल में तब्दील किये गये एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है।

उसके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान के बाद उसके शुरुआती इलाज में शामिल रहे स्वास्थ्य कर्मियों को एहतियात के तौर पर 14 दिन के लिये पृथक वास में रहने को कहा गया है। साथ ही न्यूरो विभाग को भी संक्रमण मुक्त (सैनेटाइज) किया गया है।  कोरोना वायरस संबंधी प्रोटोकॉल के मुताबिक सभी चिकित्साकर्मियों का पृथक वास में पांच दिन रहने के बाद कोविड-19 परीक्षण कराया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 149 हो गयी है और इससे संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बुधवार को पांच हजार से भी ऊपर जा चुका है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाएम्सदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया