लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 3 हजार नए मामले, 15 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 31, 2021 12:52 IST

भारत में 16 दिसबंर के बाद पहली बार एक दिन में साढ़े तीन सौ से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है। भारत में अब तक कुल 1,21,49,335 केस आ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या भी साढ़े पांच लाख से ऊपर पहुंच गई है।महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,135 नए मामले सामने आए।

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,135 नए मामले सामने आने के बाद जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,15,840 हो गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले मंगलवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 15 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,469 हो गई। ठाणे में संक्रमण से मृत्युदर 2.04 प्रतिशत है। अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 2,79,532 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर 88.50 प्रतिशत है।

जिले में अभी 29,839 लोगों का इलाज चल रहा है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के अभी तक 49,938 मामले सामने आए हैं तथा 1,223 लोगों की वायरस के कारण मौत हुई है। 

इस बीच ताजा अपडेट के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 53,480 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक 354 लोगों की मौत भी कोरोना से पिछले 24 घंटे में हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख 62 हजार 468 हो गई है।

भारत में 16 दिसबंर के बाद पहली बार एक दिन में साढ़े तीन सौ से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है। भारत में अब तक कुल 1,21,49,335 केस आ चुके हैं। इसमें 1,14,34,301 लोग ठीक हुए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या भी साढ़े पांच लाख से ऊपर पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या अब 5,52,566 हो गई है। वहीं, अब तक 6 करोड़ 30 लाख से अधिक लोगो को कोरोना का टीका लगाया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रथाइन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?