लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद प्रशासन हुआ शख्त, UP के शामली में पराली जलाने को लेकर 29 किसानों पर ठोका जुर्माना

By भाषा | Updated: November 5, 2019 13:12 IST

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पराली जलाने पर 29 किसानों पर जुर्माना लगाया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिन निर्देश दिए थए कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Open in App

पराली जलाने पर पड़ोसी शामली जिले में 29 किसानों पर जुर्माना लगाया गया है। अतिरिक्त जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने पत्रकारों से कहा कि पराली जलाने को लेकर किसानों को आगाह किया गया था। उल्लेखनीय है कि पराली जलाने से प्रदूषण में वृद्धि होती है और यह इस समय एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब बताई जा रही है। अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी दी कि शामली जिले में पराली जलाने पर 29 किसानों पर जुर्माना लगाया गया है। 

इससे पहले बीते दिन सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में फैले वायु प्रदूषण को गंभीरता से लिया। शीर्ष अदालत ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों को तलब किया। प्रदूषण को लेकर उसका कहना था कि यह जीवन के मौलिक अधिकार का घोर उल्लंघन है। विभिन्न राज्य सरकारें और नगर निकाय अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहे हैं। 

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया था कि वह विशेषज्ञों की मदद से कदम उठाए। इसके अलावा कोर्ट ने निर्देश दिया था कि दिल्ली-एनसीआर में निर्माण कार्य पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर 1 लाख रुपये और कचरा जलाने वालों पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। कोर्ट ने नगर निकायों को कचरे के खुली डंपिंग को रोकने का भी निर्देश दिया है। वहीं, मामले में सुनवाई की अगली तारीख 6 नवंबर तय की।

टॅग्स :वायु प्रदूषणउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है