लाइव न्यूज़ :

राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों व निजी अस्पतालों के पास कोविड टीकों की 2.88 करोड़ खुराकें उपलब्ध

By भाषा | Updated: July 21, 2021 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि वर्तमान में राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास कोविड-19 टीकों की 2.88 करोड़ से अधिक शेष खुराकें उपलब्ध हैं।

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक सभी स्रोतों से टीकों की 43.25 करोड़ (43,25,17,330) से अधिक खुराकें मुहैया करायी जा चुकी हैं तथा 53,38,210 और खुराकें मिलने वाली हैं।

मंत्रालय ने बुधवार को सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि इसमें से कुल खपत 40,36,44,231 खुराक है। इनमें बर्बाद हो गयी खुराकें भी शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि 2.88 करोड़ (2,88,73,099) से अधिक खुराकें राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं।

मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार देश भर में टीकाकरण की गति को तेज करने और इसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। 21 जून 2021 को कोविड टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण शुरू हुआ।

अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए टीकों की उपलब्धता की उन्नत दृश्यता के जरिए टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है ताकि वे बेहतर योजना बना सकें और टीका आपूर्ति श्रृंखला को व्यवस्थित कर सकें।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में टीके उपलब्ध कराकर उनका समर्थन कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos