लाइव न्यूज़ :

बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 283 नए मामले, चार मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: March 14, 2021 22:35 IST

Open in App

कोलकाता/रायपुर, 14 मार्च पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 283 नए मामले सामने आए , जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5,78,347 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि इसी अवधि में कोविड-19 के चार और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 10,292 हो गई। उत्तर 24 परगना जिले में दो मरीजों ने दम तोड़ दिया जबकि हावड़ा और कोलकाता में एक-एक मरीज की मौत हुई।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में रविवार को 275 मरीजों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। बंगाल में फिलहाल 3,143 मरीज उपचाराधीन हैं।

इस बीच, छत्तीसगढ़ में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 475 नए मामले सामने आए , जिसके बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,17,329 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि इसी अवधि में कोविड-19 के चार और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,890 हो गई।

उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 3,09,433 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में फिलहाल 4,006 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर