लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में आसमान से बरसी आफत, आंधी-तूफान से 28 लोगों की मौत, CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

By गुणातीत ओझा | Updated: March 14, 2020 10:39 IST

उत्तर प्रदेश में आंधी, बारिश और ओले गिरने से भारी तबाही हुई है। बिजली, पेड़ और दीवार गिरने से 28 लोगों की मौत हो गई है। फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से पिछले 24 घंटों में 28 लोगों की मौतमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन हादसों में मारे गए लोगों के परिवार को चार लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है

उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से पिछले 24 घंटों में 28 लोगों की मौत हो गई। सूचना निदेशक शिशिर ने शुक्रवार (13 मार्च) को बताया कि लखीमपुर खीरी और सीतापुर में छह-छह, जौनपुर और बाराबंकी में तीन-तीन, सोनभद्र में दो और वाराणसी, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, चंदौली, कानपुर देहात, मिर्जापुर और बलरामपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन हादसों में मारे गए लोगों के परिवार को चार लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई है। बारिश के साथ ही कई जगह आकाशीय बिजली भी गिरी है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को यह निर्देश भी दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में फसलों के नुकसान का तत्काल आकलन करते हुए अधिकतम 48 घण्टे के अंदर शासन को आख्या उपलब्ध कराएं। योगी ने यह निर्देश भी दिए हैं कि जिलों के प्रभारी मंत्री प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर किसानों को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएं।

फसल बर्बाद

बारिश व ओलावृष्टि के उत्तर प्रदेश में किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। किसानों की खड़ी फसल तबाह हो गई है। बाराबंकी में करीब 40 मिनट तक ओले गिरे। सीतापुर में ओलावृष्टि से 245 गांव प्रभावित हुए हैं।

यूपी के कई इलाको में बारिश-ओलावृष्टि

उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। शुक्रवार बीती रात से यूपी के कई इलाकों में आंधी और बारिश रुक-रुक कर हो रही है। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी परेशानी का सबब बना हुआ है। बारिश-ओलावृष्टि से ठंड तो ज्यादा नहीं बढ़ी है, लेकिन ठंडी हवाएं जरूर लोगों को परेशान कर रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में अगले कई दिनों तक बारिश और आंधी की समस्या जारी रह सकती है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमौसम रिपोर्टमौसमयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे