लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना के 2739 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या हुई 82968, अब तक हो चुकी है 2969 लोगों की मौत

By सुमित राय | Updated: June 6, 2020 20:55 IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 82968 पहुंच गई है, जिसमें से 2969 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 2739 नए पॉजिटिव मामले सामने आए।शनिवार को महाराष्ट्र में 120 लोगों ने कोरोना के कारण अपनी जान गंवाई।

कोरोना वायरस का संक्रमण महाराष्ट्र में लगातार बढ़ता जा रहा है और राज्य में शनिवार को कोविड-19 के 2739 नए पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 82968 हो गई। शनिवार को महाराष्ट्र में 120 लोगों ने कोरोना के कारण अपनी जान गंवाई और मरने वालों का आंकड़ा 2969 पहुंच गया।

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बताया, "महाराष्ट्र में आज कोविड-19 के कारण 120 लोगों की मौत हुई और 2739 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कुल सकारात्मक मामलों की संख्या बढ़कर 82968 हो गई, जिनमें से 37390 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं और 2969 मौतें भी शामिल हैं।

महाराष्ट्र में मुंबई से सामने आए हैं कोरोना के सबसे ज्यादा मामले

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले मुंबई में सामने आए हैं। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार मुंबई में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 46080 हो चुकी है, जिसमें से 1698 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। 50 लाख से ज्यादा आबादी वाले मुंबई में प्रति 10 लाख आबादी पर 83 लोगों की मौत हो रही है।

देशभर में संक्रमित हो चुके हैं 2.36 लाख से ज्यादा लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में 236657 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 6642 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। देशभर में 114072 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं, जबकि 1 व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और भारत में कोरोना के 115942 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित