लाइव न्यूज़ :

भारत में 24 घंटे में कोरोना के 27254 नए मामले, 219 की मौत, संक्रमण दर 14 दिनों से 3 प्रतिशत से कम

By भाषा | Updated: September 13, 2021 11:27 IST

Coronavirus Update: भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,74,269 रह गई है जो संक्रमण की कुल संख्या का 1.13 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद ठीक होने वाले लोगों की दर 97.54 प्रतिशत है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर अभी 3,74,269 रह गई, स्वास्थ्य मंत्रालय का डाटा।ताजा अपडेट के बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,42,874 पर पहुंच गई है। देश में अभी कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद ठीक होने वाले लोगों की दर 97.54 प्रतिशत है।

नयी दिल्ली, 13 सितंबर भारत में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 27,254 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 3,32,64,175 हो गए। इसका साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,74,269 रह गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में सोमवार को यह जानकारी सामने आई। सुबह आठ बजे प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से 219 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 4,42,874 पर पहुंच गई। मंत्रालय के अनुसार पिछले 78 दिन से प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की संख्या 50 हजार से कम देखी गई है।

कोरोना रिकवरी रेट देश में 97.54 प्रतिशत

मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,74,269 रह गई है जो संक्रमण की कुल संख्या का 1.13 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद ठीक होने वाले लोगों की दर 97.54 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 10,652 गिरावट देखी गई। रविवार को देश में 12,08,247 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई।

अब तक कुल 54,30,14,076 नमूनों की जांच हो चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि दैनिक संक्रमण की दर 2.26 प्रतिशत दर्ज की गई जो कि पिछले 14 दिन से तीन प्रतिशत से कम और पिछले 97 दिन से अब तक पांच प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.11 प्रतिशत है। यह आंकड़ा पिछले 80 दिन से तीन प्रतिशत से कम है।

महामारी से पीड़ित होने के बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,24,47,032 हो गई है। कोविड-19 के कारण होने वाली मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक कोविड रोधी टीके की 74.38 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू