लाइव न्यूज़ :

ठाणे में कोविड-19 के 267 नये मामले

By भाषा | Updated: October 8, 2021 12:37 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), आठ अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 267 नये मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,61,128 हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 11,427 पर स्थिर है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

इस बीच, ठाणे के कलेक्टर राजेश नार्वेकर ने एक सप्ताह तक चलने वाले ‘वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके तहत शुक्रवार से जिले के कम से कम 48 दूरदराज गांवों में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिले में 14 अक्टूबर तक चलने वाला यह कार्यक्रम राज्य स्तरीय विशेष टीकाकरण अभियान का हिस्सा है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बृहस्पतिवार को कहा था कि राज्य सरकार कोविड-19 के खिलाफ आठ से 14 अक्टूबर के बीच विशेष टीकाकरण अभियान चलाएगी और इस दौरान प्रतिदिन 15 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

नार्वेकर ने कहा कि जिले में करीब 28 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक नहीं लगी है और उन्हें इस सप्ताह भर चलने वाले अभियान के दौरान टीका लगाया जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में अभी तक कुल 71,27,618 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है, जिनमें से 48,20,796 लोगों को पहली खुराक ही दी गई है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,37,053 हो गए और मृतक संख्या 3,278 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा