लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 26,685 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगभग दो लाख हुई

By भाषा | Updated: April 24, 2021 19:53 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 24 अप्रैल केरल में शनिवार को कोविड-19 से 73 स्वास्थ्यकर्मियों सहित 26,685 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर लगभग 1.98 लाख हो गई है।

केरल सरकार ने बताया कि राज्य में अब तक 13,77,186 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

सरकार के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान राज्य में 25 और लोगों की जान संक्रमण से गई है जिन्हें मिलाकर यहां महामारी से कुल 5,080 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने लोगों से सतर्क रहने और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती उपायों में ढिलाई न बरतने की अपील की है।

विजयन ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार ने आज निजी अस्पतालों के प्रबंधन से बात की और उन्होंने सरकार के साथ सभी तरह का सहयोग करने का भरोसा दिया है।

सरकार ने बताया कि गत 24 घंटे में 7,067 मरीज ठीक हुए हैं जिन्हें मिलाकर अब तक 11,73,202 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

इस वक्त राज्य में 1,98,576 मरीजों का उपचार चल रहा है।

सरकार ने बताया कि गत 24 घंटे में 1,31,155 नमूनों की जांच की गई जिनमें संक्रमण की दर 20.35 प्रतिशत रही।

सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक सबसे अधिक 3,767 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि कोझिकोड जिले में हुई। एर्णाकुलम में संक्रमण के 3,320 नए मामले आए। मलाप्पुरम, त्रिशूर, तिरुवनंतपुरम और कोट्टयम जिले में भी करीब 2000-2000 नए मरीज मिले।

विज्ञप्ति के मुताबिक नए मामलों में 259 संक्रमित व्यक्ति राज्य के बाहर से आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना