लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,523 और केरल में 1,989 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: March 25, 2021 20:05 IST

Open in App

बेंगलुरु/तिरुवनंतपुरम/अमरावती/जम्मू, 25 मार्च कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,523 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,78,478 हो गई है। इसके अलावा 10 रोगियों की मौत के चलते मृतकों की संख्या 12,471 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वहीं, केरल में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 1,989 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की तादाद 11,12,246 हो गई है। 12 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 4,539 हो गई है।

कर्नाटक में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 2 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। राज्य में दिनभर में 1,192 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 18,207 है।

केरल में आज 1,865 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 10,82,668 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 24,380 है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेज उछाल देखा जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे से पहले के 24 घंटों के दौरान राज्य में 758 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,95,879 हो गई है।

ताजा बुलेटिन के अनुसार 24 घंटे के दौरान 231 रोगियों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 8,85,209 हो गई है। राज्य में चार रोगियों की मौत मौत के बाद मृतकों की तादाद बढ़कर 7,201 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 3,469 है।

जम्मू-कश्मीर में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 172 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,29,203 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान संक्रमण के चलते मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। मृतकों की तादाद 1,983 है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,593 है। 1,25,627 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos