लाइव न्यूज़ :

धारावी इलाके में 25 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या हुई 369, अब तक 18 लोगों की हो चुकी हैं मौत

By सुमित राय | Updated: April 30, 2020 19:46 IST

मुंबई के स्लम एरिया धारावी में कोरोना वायरस से अब तक 369 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 18 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देधारावी में गुरुवार को कोरोना वायरस के 25 नए मामले सामने आए।महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 9915 हो गई है।महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले मुंबई से आए हैं और 6 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

मुंबई के स्लम एरिया धारावी में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और इलाके में गुरुवार को 25 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 369 हो गई।

बृहन्मुंबई नगर निगम ने बताया, "धारावी में आज कोरोना वायरस के 25 नए मामले सामने आए, जिसके बाद इलाके में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 369 हो गई। धारावी इलाके में कोरोना वायरस से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है।"

महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार के करीब

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 9915 हो गई है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 432 पहुंच गया है। राज्य में 1593 लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हुए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले मुंबई से आए हैं यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 हजार से ज्यादा हो गई है।

देशभर में 31 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1823 नए केस सामने आए हैं और 67 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद भारत कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 33610 हो गई है, जिसमें से 1075 लोगों की मौत हो चुकी है और 8373 मरीज इस महामारी से ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। भारत में अभी भी कोरोना वायरस के 24162 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसमुंबईमहाराष्ट्रकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत