लाइव न्यूज़ :

गुजरात से पलायनः अहमदाबाद में 'गुप्त-शिविर' में छिपे यूपी-बिहार के लोग, महाराष्ट्र में भी हमले शुरू

By स्वाति सिंह | Updated: October 9, 2018 09:12 IST

28 सितम्बर को एक बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के लिए बिहार के एक निवासी को गिरफ्तार किये जाने के बाद गैर-गुजरातियों को निशाना बनाया गया और सोशल मीडिया पर घृणा संदेश फैलाये गए।

Open in App

गुजरात से यूपी और बिहार के पलायन कर रहे एक समूह को अहमदाबाद जिले में 'गुप्त' शरण मिली है। 25 लोगों के इस समूह को अहमदाबाद के फार्म हाउस में रखा गया है। यह फार्महाउस गुजरात गेटवे के पास है।

दो मंजिला यह फार्म हाउस मैदानों से घिरा हुआ है, इसके साथ ही बड़ी सी बाउंड्री की गई है। सभी दीवारों पर लोहे का काम किया गया है जिससे इसकी सुरक्षा और बढ़ जाती है।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी के एक रिपोर्ट के मुताबिक यूपी, मध्य प्रदेश और बिहार के प्रवासी श्रमिकों पर व्यापक हमले के बाद उत्तर प्रदेश विकास परिषद और  सामाजिक कल्याण ट्रस्ट ने जिले में उनके लिए कई "गुप्त" शिविर बनाएं हैं। यह उनमें से एक है।

अब महाराष्ट्र में भी गुजरात जैसा हाल

प्रवासियों के खिलाफ गुजरात में छिड़ी आग अब मुंबई तक पहुंच गई है। बता दें कि ठाणे में एमएनएस के कुछ कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एक बिहारी शख्स की बुरी तरह से पिटाई कर दी।

इस युवक की उम्र 52 साल की है। बताया जा रहा है कि इसे एक छोटी बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करते हुए पकड़ा गया है। लेकिन एमएनएस वाले इसे पुलिस के पास देने की बजाय मीडिया वालों को बुलाकर सरेआम पिटाई कर रहे हैं। 

इस घटना के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मनसे के जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव ने बताया कि यह 53 वर्षीय आरोपी बिहार का मूल निवासी है और इसने बच्ची  के साथ यौन शोषण किया था।

जाधव ने चेतावनी देते हुए कहा 'अगर यूपी-बिहार के लोगों ने अपनी हरकते बंद नहीं की उन्हें भी अपने अंदाज में जवाब देना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ऐसी हरकते नहीं रुकी तो यहां भी गुजरात जैसा हाल होगा।

क्या है पूरा मामला? 

बता दें कि 28 सितम्बर को एक बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के लिए बिहार के एक निवासी को गिरफ्तार किये जाने के बाद गैर-गुजरातियों को निशाना बनाया गया और सोशल मीडिया पर घृणा संदेश फैलाये गये।

पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने पत्रकारों को बताय,टमुख्य रूप से छह जिले (हिंसा से) प्रभावित हुए है। मेहसाणा और साबरकांठा सबसे अधिक प्रभावित हुए है। इन जिलों में, 42 मामलें दर्ज किये गये है और अब तक 342 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान आरोपियों के नाम सामने आने के बाद और लोगों को गिरफ्तार किया जायेगा।'

उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में राज्य रिजर्व पुलिस (सीआरपी) की 17 कंपनियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा 'गैर-गुजराती के निवास क्षेत्रों और उन कारखानों में जहां वे काम करते हैं, वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने इन इलाकों में गश्त भी बढ़ा दी है।'

गुजरात में हिंदीभाषी प्रवासियों पर हमले के बाद उनके पलायन को देखते हुए राज्य के औद्योगिक इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इस मामले में सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच राज्य सरकार ने सोमवार को उनसे लौटने की अपील की।

 गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिलाया भरोसा गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने लोगों से हिंसा में शामिल नहीं होने की अपील की।  रूपाणी ने दावा किया कि पिछले 48 घंटों में कोई अप्रिय घटना नहीं हुयी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस के गहन प्रयासों के कारण स्थिति नियंत्रण में है औैर पिछले 48 घंटों में कोई अप्रिय घटना नहीं हुयी है।

उन्होंने राजकोट में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं और परेशानी की स्थिति में लोग पुलिस को बुला सकते हैं। हम उन्हें सुरक्षा मुहैया कराएंगे।’’ उत्तर प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्रियों- क्रमश: योगी आदित्यनाथ और नीतीश कुमार तथा केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने रूपाणी से बात की और हमलों को लेकर चिंता जतायी।

टॅग्स :गुजरातउत्तर प्रदेशबिहारविजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?