लाइव न्यूज़ :

आज का इतिहास: 25 मार्च के ही दिन ब्रिटिश साम्राज्य से दास प्रथा का हुआ अंत, कलकत्ता गजट में पहला भारतीय भाषा का विज्ञापन प्रकाशित

By भाषा | Updated: March 25, 2020 14:58 IST

1788 में आज ही के दिन किसी भारतीय भाषा में पहला विज्ञापन कलकत्ता गजट में प्रकाशित हुआ।

Open in App
ठळक मुद्दे1655 में आज ही के दिन शनि के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन की खोज हुई। 1807 में आज ही के दिन ब्रिटिश साम्राज्य से दास प्रथा का अंत।

नयी दिल्ली: आजकल अगर अखबारों को देखें तो उनमें हर तरफ विज्ञापनों की भरमार रहती है और यह विज्ञापन अखबार मालिकों के लिए राजस्व का एक बड़ा जरिया होते हैं। अब सवाल यह पैदा होता है कि पहला विज्ञापन कब और कहां प्रकाशित हुआ होगा। भारत में वह 25 अप्रैल 1788 का दिन था जब कलकत्ता गजट में भारतीय भाषा में पहला विज्ञापन प्रकाशित हुआ। यह बांग्ला भाषा में प्रकाशित हुआ था। अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर इस दिन की बड़ी घटना का जिक्र करें तो हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग का जन्म 1914 को 25 अप्रैल के दिन ही हुआ था और उनकी इस उपलब्धि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। देश और दुनिया के इतिहास में 25 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार है:-

1655 : शनि के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन की खोज हुई।

1788 : किसी भारतीय भाषा :बांग्ला: में पहला विज्ञापन कलकत्ता गजट में प्रकाशित हुआ।

1807 : ब्रिटिश साम्राज्य से दास प्रथा का अंत।

1821 : ग्रीक स्वतंत्रता संग्राम की शुरूआत।

1896: यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत.

1898 : सिस्टर निवेदिता को स्वामी विवेकानंद ने ब्रह्मचर्य की दीक्षा दी।

1914 : अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक और मानवतावदी एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित नॉर्मन बोरलॉग का जन्म।

1920 : स्वाधीनता सेनानी और गांधीवादी नेता ऊषा मेहता का जन्म।

1931 : महान पत्रकार और राजनेता गणेश शंकर विद्यार्थी का निधन।

1965 : नागरिक अधिकारों के लिए संघर्षरत मार्टिन लूथर किंग जूनियर का चार दिवसीय मार्च संपन्न।

1983 : दुनिया के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान शोध पोत सागर कन्या का जलावतरण।

1986 : देश की पहली विशेष दुग्ध ट्रेन आनंद से चलकर कलकत्ता पहुंची।

1989 : भारत का पहला सुपर कंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित किया गया। एक्स-एमपी-14 को अमेरिका द्वारा तैयार किया गया था।

1995: विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा।

2002 : उत्तरी अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 6.1 की तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई।

1000 से ज्यादा लोगों की मौत।  

टॅग्स :हिस्ट्रीइंडियाकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष