लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 247 नए मामले, चार और संक्रमितों की मौत

By भाषा | Updated: January 30, 2021 17:05 IST

Open in App

लखनऊ, 30 जनवरी उत्तरप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान चार कोविड-19 मरीजों की मात हुई है जबकि 247 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से चार और लोगों की मौत हो गई जिन्हें मिलाकर प्रदेश में इस महामारी में अपनी जान गंवानों वालों की संख्या बढ़कर 8,650 हो गई है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में राज्य में 247 नए मरीजों में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई।

प्रसाद ने बताया कि इस समय प्रदेश में 5,682 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1,11,743 नमूनों की जांच की गई जिन्हें मिलाकर अबतक प्रदेश में कुल 2,77,69,217 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 5,85,747 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जिसकी वजह से राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 97.61 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश में टीकाकरण के लिए 2,076 सत्र चलाये गये थे जिनमें 1,68,834 व्यक्तियों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाया गया।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश में 74.43 प्रतिशत टीकाकरण किया गया।

उन्होंने बताया कि अगला चरण चार और पांच फरवरी को होगा, जिसमें छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मी का टीकाकरण होगा।

प्रसाद ने बताया कि पांच फरवरी को स्वास्थ्य कर्मियों से इतर फ्रंटलाइन (महामारी के दौरान अग्रिम मोर्चों पर कार्य करने वाले) कर्मियों को भी टीका लगाने का कार्य शुरू होगा।

प्रसाद ने बताया कि 11, 12 और 18 फरवरी को फ्रंट लाइन कर्मियों को कोविड-19 टीकाकरण के तहत पहली खुराक दे दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 4,63,000 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट