लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 243 नए मामले सामने आए, एक और व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: May 13, 2021 17:50 IST

Open in App

लेह, 13 मई लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 243 नए मामले सामने आए तथा इसके साथ ही इस केंद्रशासित प्रदेश में महामारी के कुल मामलों की संख्या 15,807 हो गई है। वहीं, संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत के बाद कोविड-19 से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 158 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि महामारी से लेह में अब तक 114 तथा करगिल में 44 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि आज मौत का जो एक मामला सामने आया, वह लेह से संबंधित है।

अधिकारियों ने कहा कि संक्रमण के 243 नए मामलों में से 171 लेह में और 72 मामले करगिल में सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में महामारी के अब तक सामने आए मामलों में से 13,009 लेह से तथा 2,798 करगिल से हैं।

लद्दाख में इस समय उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,547 है। इनमें से 1,278 मरीज लेह में और 269 मरीज करगिल में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक