लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 2,423 नये मामले, 164 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 30, 2021 18:48 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 30 दिसंबर केरल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 2,423 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52,32,672 हो गई है। वहीं, संक्रमण से 164 और मौतों के बाद मृतक संख्या बढ़कर 47,441 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

केरल के स्वास्थ्य विभाग की विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य में कोरोना से मौत के नए मामलों में 149 ऐसे मामले भी शामिल हैं जिन्हें किन्हीं कारणवश पूर्व में मृतक संख्या में नहीं जोड़ा गया था। इनमें से 15 मरीजों की मौत पिछले कुछ दिनों में हुई।

विज्ञप्ति के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 2,879 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 51,76,535 हो गई है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 19,835 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य के 14 जिलों में से एर्णाकुलम में सर्वाधिक 455 नये मामले सामने आए। इसके बाद तिरुवनंतपुरम में 416 जबकि कोझिकोड में कोरोना वायरस संक्रमण के 266 नये मामले दर्ज किए गए।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 58,459 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। राज्य में कुल 1,10,680 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 3,606 लोग विभिन्न अस्पतालों में बने पृथक-वास में भर्ती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos