लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 24 नए मामले

By भाषा | Updated: October 7, 2021 22:04 IST

Open in App

रायपुर, सात अक्टूबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से 24 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,05,464 हो गई।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बृहस्पतिवार को सात लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 12 लोगों ने घर में पृथक-वास की अवधि पूरी की। राज्य में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के 24 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर से चार, दुर्ग से पांच, धमतरी से एक, बलौदाबाजार से तीन, बिलासपुर से तीन, रायगढ़ से एक, जांजगीर चांपा से दो, सूरजपुर से एक, जशपुर से तीन और बस्तर से एक मामला है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,05,464 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,91,681 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 215 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,568 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,950 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत अधिक खबरें

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत