प्रयागराज में कोविड-19 के 2324 नए मामले, 12 मरीजों की मौत
By भाषा | Published: April 15, 2021 10:46 PM2021-04-15T22:46:52+5:302021-04-15T22:46:52+5:30
प्रयागराज (उप्र), 15 अप्रैल जिले में बृहस्पतिवार को 2324 व्यक्तियों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वहीं 12 व्यक्तियों की कोविड-19 से मृत्यु हुई।
यह जानकारी देते हुए जिले के पूर्व नोडल अधिकारी (कोविड-19) डॉक्टर ऋषि सहाय ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 10,960 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 2,324 नमूने के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 546 व्यक्तियों ने घर में पृथक वास पूरा किया और अभी तक 32,497 लोग घर में पृथक वास पूरा कर चुके हैं।
डॉ.सहाय ने बताया कि बृहस्पतिवार को विभिन्न अस्पतालों से 83 मरीजों को छुट्टी दी गई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।