लाइव न्यूज़ :

NSA अजीत डोभाल ने कहा, भारत में घुसने की फिराक में 230 पाकिस्तानी आतंकवादी, कश्मीर में फैलाना चाहते हैं अशांति

By ज्ञानेश चौहान | Updated: September 7, 2019 14:41 IST

अजीत डोभाल ने कहा कि अधिकतर कश्मीरी अनुच्छेद 370 के हटने से खुश हैं। वे अधिक से अधिक अवसर, भविष्य, आर्थिक प्रगति और रोजगार के अवसरों को देख रहे हैं, केवल कुछ बदमाश इसका विरोध कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि आतंकियों से लड़ने के लिए भारतीय सेना है।अजीत डोभाल ने कहा कि हम पाकिस्तानी आतंकियों से जम्‍मू-कश्‍मीर के लोगों के जीवन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शनिवार को यह खुलासा किया है कि 230 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुसने की फिराक में थे। इनमें से कुछ आतंकवादी भारत में घुसपैठ कर चुके थे और कुछ को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन आतंकवादियों का मकसद जम्मू-कश्मीर में परेशानियां पैदा करना है। हम पाकिस्तानी आतंकियों से जम्‍मू-कश्‍मीर के लोगों के जीवन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

डोभाल ने कहा कि अधिकतर कश्मीरी अनुच्छेद 370 के हटने से खुश हैं। वे अधिक से अधिक अवसर, भविष्य, आर्थिक प्रगति और रोजगार के अवसरों को देख रहे हैं, केवल कुछ बदमाश इसका विरोध कर रहे हैं।

अजीत डोभाल का कहना है कि सेना के अत्याचारों पर कोई सवाल नहीं उठता, केवल राज्य (J & K) पुलिस और कुछ केंद्रीय बल सार्वजनिक व्यवस्था संभाल रहे हैं। आतंकियों से लड़ने के लिए भारतीय सेना है।

डोभाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के 199 थाना क्षेत्रों में से केवल 10 में ही प्रतिबंधात्मक आदेश हैं, बाकी कोई प्रतिबंध नहीं है। राज्य में 100 प्रतिशत लैंड लाइन कनेक्शन चालू हैं। हम पाकिस्तानी आतंकवादियों से कश्मीरियों के जीवन की रक्षा के लिए दृढ़ हैं, भले ही हमें प्रतिबंध लगाना पड़े, आतंक एकमात्र ऐसा साधन है जिससे पाकिस्तान में अशांति पैदा होती है।

डोभाल ने बयान में यह भी कहा कि श्रीनगर से 750 से अधिक ट्रक रोजाना जा रहे है। कल 2 आतंकवादी आए थे, वे एक प्रमुख फल व्यापारी हमीदुल्ला राथर को निशाना बनाना चाहते थे। वे उसे ढूंढ नहीं पाए क्योंकि वह नमाज़ अता करने के लिए गए थे।

टॅग्स :अजीत डोभालजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?