लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना से 226 और मरीजों की मौत, 6 हजार से ज्यादा नए मामले, जानें ताजा अपडेट

By भाषा | Updated: May 22, 2021 19:56 IST

Coronavirus: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब बढ़कर 16,65,176 हो चुकी है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आई है और ये आंकड़ा अब घटकर 94,482 हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से यूपी में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 18,978 हो गई हैपिछले 24 घंटे में 17,540 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर घर गए हैं, एक्टिव मरीजों की संख्या में कमीयूपी में पिछले 24 घंटे में गोरखपुर में संक्रमण के 755 और मेरठ में 421 नए मामले, लखनऊ में 291 केस आए सामने

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को 226 और मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण के 6,046 नये मामले सामने आये हैं। अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि संक्रमण के मामलों में खासी कमी आई है।

उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को राज्‍य में सर्वाधिक 38,055 मामले आये थे और उसकी तुलना में आज सिर्फ 6,046 मामले आये जो 84.02 प्रतिशत कम हैं।

राज्‍य में पिछले 24 घंटे में 226 और मरीजों की मौत के बाद अब तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 18,978 हो गई है जबकि 6,046 नये मामले मिलने के बाद अब तक के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 16,65,176 हो गया है।

प्रसाद ने बताया कि 6,046 नये संक्रमितों के सापेक्ष पिछले 24 घंटे में 17,540 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर घर गए हैं और अब तक प्रदेश में 15,51,716 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत अब 93.02 प्रतिशत हो गया है।

यूपी  ने बनाया 24 घंटे में सर्वाधिक कोरोना टेस्ट का रिकॉर्ड 

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले 22 दिनों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है। इस समय प्रदेश में 94,482 मरीज उपचाराधीन हैं जो 30 अप्रैल के सक्रिय मामलों 3,10,783 की तुलना में 69.06 प्रतिशत कम हैं।

अपर मुख्‍य सचिव ने कहा कि राज्य ने नमूनों की जांच को लेकर नया रिकॉर्ड बनाया है और शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में तीन लाख से अधिक जांच करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है। प्रसाद के अनुसार, अभी तक राज्य में 4.64 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में गोरखपुर में संक्रमण के 755, मेरठ में 421, देवरिया में 292, लखनऊ में 291, वाराणसी में 231 और गौतमबुद्धनगर में 213 नये मामले सामने आए हैं जबकि इसी अवधि में लखनऊ में 21, वाराणसी और मैनपुरी में 14-14, गोरखपुर में 12, कानपुर नगर और मेरठ में 10-10 और मरीजों की मौत हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडियाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos