लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन हुआ था गुरु नानक और मंसूर अली खान पटौदी का निधन

By भाषा | Updated: September 22, 2018 07:22 IST

आज ही के दिन साल 2011 में भारतीय योजना आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में शहरों में 965 रुपये और गांवों में 781 रुपये प्रति महीना खर्च करने वाले व्यक्ति को गरीब मानने से इंकार किया।

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर: भारत और पाकिस्तान के बीच आजादी के बाद से चली आ रही रंजिश कई बार जंग के तौर पर सामने आई। 1965 में दोनों देशों के बीच पांच हफ्ते तक भीषण युद्ध हुआ और संयुक्त राष्ट्र की पहल पर 22 सितंबर के दिन युद्धविराम हुआ।

दोनों देशों के बीच यह लड़ाई मुख्य रूप से कश्मीर में दोनो देशों की सीमा के इर्द गिर्द लड़ी गई। वैसे यह लड़ाई पैदल सेना और टैंक डिविजन के बीच लड़ी गई, लेकिन नौ सेना ने भी अपना योगदान दिया। हालांकि यह पहला मौका था दोनो देशों की वायु सेनाएं जंग के मैदान में उतरीं।

22 सितंबर की तारीख में इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।

1539 - सिख संप्रदाय के पहले गुरु नानक देव जी का करतारपुर में निधन। 

1903 - अमेरिकी नागरिक इटालो मार्चिओनी को आइसक्रीम कोन के लिए पेटेंट मिला।

1914 - मद्रास बंदरगाह पर जर्मनी के युद्धपोत इम्देन ने बमबारी की।

1949 - सोवियत संघ ने परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

1955 - ब्रिटेन में टेलीविजन का व्यावसायीकरण शुरू।

1965 : भारत पाकिस्तान के बीच संयुक्त राष्ट्र की पहल पर युद्ध विराम।

1966 : अमेरिकी यान सर्वेयर 2 चंद्रमा की सतह से टकराया।

1980 : ईरान और इराक के बीच चल रहा सीमा संघर्ष युद्ध में बदला।

1988 : कनाडा सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध में जापान और कनाडा के नागरिकों की नजरबंदी के लिए माफी मांगी।

1992 : संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हेरजेगोविना के बीच युद्ध में भूमिका के लिए यूगोस्लाविया को निष्कासित किया।

2011 : भारतीय योजना आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में शहरों में 965 रुपये और गांवों में 781 रुपये प्रति महीना खर्च करने वाले व्यक्ति को गरीब मानने से इंकार किया।

2011 : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी का निधन।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

विश्वUS: कैलिफोर्निया में बुजुर्ग सिख की अपहरण कर हत्या, पुलिस ने कहा- 'गलती से शख्स हुआ टारगेट'

भारत1984 Anti-Sikh Riots: सज्जन कुमार को दिल्ली की कोर्ट ने किया बरी, विकासपुरी, जनकपुरी हिंसा मामले में लगे थे आरोप

भारतभयमुक्त मानवता के महाशिल्पकार थे गुरु गोविंद सिंह

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?