लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के भिंड में जेल की दीवार ढहने से 22 कैदी घायल, 234 कैदी ग्वालियर स्थानांतरित

By भाषा | Updated: August 1, 2021 00:44 IST

Open in App

भिंड (मप्र), 31 जुलाई मध्य प्रदेश के भिंड जिला जेल में शनिवार तड़के एक बैरक की दीवार गिरने से 22 कैदी घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि सुबह करीब पांच बजकर दस मिनट पर छह नंबर बैरक की दीवार ढह गई। उन्होंने बताया, ‘‘इस हादसे में 22 कैदी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल कैदियों में से एक उदय सिंह को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है।’’

उन्होंने कहा कि 22 घायलों में से एक कैदी को मामूली चोटें आई हैं। इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया और केवल प्राथमिक उपचार दिया गया।

सिंह ने कहा कि प्राथमिक उपचार पाने वाले कैदी और 233 अन्य कैदियों को ग्वालियर के केंद्रीय जेल में स्थानांतरित किया गया है। इस तरह लगभग 150 साल पुराने भिंड जिला जेल के भवन को खाली कर दिया गया है। इस भवन को 1958 में जेल में तब्दील किया गया था। उन्होंने कहा जेल भवन को जर्जर भवन घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एसपी ने बताया कि हादसे में 20 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। हादसे के समय जेल में 255 कैदी थे।

सिंह ने कहा,‘‘ जैसे ही हमें सूचना मिली पुलिसकर्मियों को बचाव अभियान के लिए जेल भेजा गया। जेल की इमारत काफी पुरानी है इसलिए हो सकता है पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण दीवार गिर गई हो।’’

इस बीच, भिंड जिला कलेक्टर संतोष कुमार एस ने शनिवार रात को पीटीआई-भाषा को बताया कि वह इस हादसे की जांच एक समिति द्वारा कराने के आदेश देने जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos