महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 2,195 नए मामले, पांच और लोगों की मौत
By भाषा | Published: March 22, 2021 09:59 AM2021-03-22T09:59:41+5:302021-03-22T09:59:41+5:30
![2,195 new cases of Kovid-19 in Thane, Maharashtra, five more dead | महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 2,195 नए मामले, पांच और लोगों की मौत 2,195 new cases of Kovid-19 in Thane, Maharashtra, five more dead | महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 2,195 नए मामले, पांच और लोगों की मौत](https://d3pc1xvrcw35tl.cloudfront.net/sm/images/420x315/india-lokmat-hindi-pti_202011189942.jpg)
महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 2,195 नए मामले, पांच और लोगों की मौत
ठाणे (महाराष्ट्र), 22 मार्च महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 2,195 नए मामले सामने आने के बाद जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,88,444 हो गई है।
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले रविवार को सामने आए।
उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कारण पांच और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,382 हो गई। ठाणे में संक्रमण के कारण मृत्युदर 2.23 प्रतिशत है।
अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 2,66,557 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं और संक्रमितों के ठीक होने की दर 92.41 प्रतिशत है। जिले में अभी 15,505 लोगों का वायरस संबंधी इलाज चल रहा है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के अभी तक 47,546 मामले सामने आए हैं तथा 1,209 लोगों की वायरस के कारण मौत हुई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।