लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से 21 और लोगों की मौत, 1,381 नए मरीज

By भाषा | Updated: December 9, 2020 21:07 IST

Open in App

लखनऊ, नौ दिसम्बर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से और 21 लोगों की मौत हो गई तथा 1,381 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 21 और लोगों की मौत के साथ प्रदेश में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,987 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, सबसे ज्यादा पांच मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा कानपुर नगर, प्रयागराज और बाराबंकी में दो-दो तथा मेरठ, आगरा, अयोध्या, शाहजहांपुर, सीतापुर, बिजनौर, हापुड़, पीलीभीत, फिरोजाबाद और फतेहपुर में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

उसके अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 1,381 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, इसी अवधि में 2,022 लोग ठीक भी हुए हैं। संक्रमण के सबसे ज्यादा 195 नए मामले राजधानी लखनऊ में सामने आए हैं। इसके अलावा वाराणसी में 113 और गाजियाबाद में 102 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वक्त 20,658 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1,44,422 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है। राज्य में अब तक 2,07,66,011 नमूने जांचें जा चुके हैं।

प्रदेश में अब तक 5,59,499 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है जिनमें से 5,30,854 इस संक्रमण से उबर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो