लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 209 नए मामले

By भाषा | Updated: June 19, 2021 12:28 IST

Open in App

ईटानगर, 19 जून अरुणाचल प्रदेश में 209 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32,692 हो गयी है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 से ग्रस्त एक और व्यक्ति के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 159 हो गयी है। राज्य निगरानी अधिकारी डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि चांगलांग में कोविड-19 से ग्रस्त घर पर पृथक-वास में उपचार करा रहे 65 वर्षीय व्यक्ति की निमोनिया के कारण मौत हो गयी।

कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में संक्रमण के सबसे अधिक 39 मामले आए। वहीं, चांगलांग और ईस्ट सियांग में 22-22 मामले आये। वेस्ट कामेंग से 20, नामसाई से 16 और ईस्ट कामेंग से 10 मामले आये। एसएसओ ने बताया कि शेष मामले अन्य जिलों से हैं।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में 109 की पुष्टि रैपिड एंटीजन जांच से, नौ की पुष्टि आरटी-पीसीआर जांच और तीन की पुष्टि ट्रूनैट जांच से हुई है। इनमें 121 लोगों में संक्रमण के लक्षण हैं।

जाम्पा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में वर्तमान में 2,599 मरीजों का उपचार चल रहा है। शुक्रवार को कम से कम 314 मरीजों के स्वस्थ होने से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 29,934 हो गयी है। ठीक होने की दर वर्तमान में 91.56 प्रतिशत जबकि संक्रमण दर 3.64 प्रतिशत है। जाम्पा ने बताया कि शुक्रवार को 5,733 नमूनों की जांच के साथ कुल 7,06,494 नमूनों की जांच हुई है।

बहरहाल, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 1,20,280 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब