लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,367 नए मामले, 139 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 7, 2021 19:01 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, सात अगस्त केरल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20,367 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 35,33,918 तक पहुंच गई। वहीं, इसी अवधि में कोविड-19 के 139 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 17,654 हो गई। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

इसके मुताबिक, केरल में पिछले 24 घंटे में 20,265 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं, जिसके साथ ही राज्य में अब तक 33,37,579 मरीज ठीक हो चुके हैं। केरल में फिलहाल 1,78,166 मरीज उपचाराधीन हैं।

विज्ञप्ति के मुताबिक, केरल में पिछले 24 घंटे के दौरान 1,52,521 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक कुल 2,83,79,940 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

इसके मुताबिक, सामने आए नए मामलों में 83 स्वास्थ्यकर्मी और राज्य के बाहर से आए 86 लोग भी शामिल हैं। वहीं, वर्तमान में विभिन्न जिलों में 4,91,491 लोगों को निगरानी में रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos