लाइव न्यूज़ :

2019 में भी बरकरार रहेगा कुमारस्वामी और कांग्रेस का गठबंधन, इस अंदाज में मिले संकेत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 24, 2018 15:53 IST

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस एक दूसरे को पस्त करने के लिए हर दांव पेंच लगाने को तैयार हैं।

Open in App

बेंगलुरु, 24 जुलाई: 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस एक दूसरे को पस्त करने के लिए हर दांव पेंच लगाने को तैयार हैं। 

 इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस के साथ गठबंधन के संकेत दिए हैं। ।2019 लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर कुमारस्वामी ने कहा कि ऐसा हमारे अजेंडे में है। देखते हैं कि कांग्रेस का इस पर क्या रुख रहता है। जैसा कि सभी को कांग्रेस और जेडीएस का गठबंधन इन दिनों कर्नाटका में है।

हाल ही में खुद कुमारस्वामी के पिता और पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने भी एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री स्वीकार करने के लिए उनकी पार्टी तैयार है। फिलहाल कांग्रेस की ओर से इस गठबंधन को लेकर कोई बयान अभी तक जारी नहीं किया गया  है। जबकि कांग्रेस ने भी बीते रविवार को पार्टी की सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस वर्किंग कमिटी) की पहली मीटिंग में 2019 के लिए रोडमैप पर चर्चा की गई। इस दौरान 2019 में समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन बनाने को लेकर टीम बनाने पर भी जोर दिया गया। 

वहीं, खबरों की मानें तो इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि 12 राज्यों में कांग्रेस मजबूत है और अगर पार्टी अपनी क्षमताओं में 3 गुना इजाफा करे तो 150 सीटें जीती जा सकती हैं। इसके अलावा बाकी राज्यों में गठबंधन की मदद से कांग्रेस 150 और सीटें जीत सकती है। इस दौरान पी. चिदंबरम ने करीब 300 सीटों पर जीत का फॉर्म्युला देने की कोशिश की। ऐसे में देखना होगा कि अब बीजेपी कर्नाटक के लिए क्या नया पैतरा अपनाती है। 

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे