11/7 मुंबई ट्रेन ब्लास्टः जब 11 मिनट में सात धमाकों से सुन्न पड़ गई देश की आर्थिक राजधानी

By आदित्य द्विवेदी | Published: July 11, 2018 09:26 AM2018-07-11T09:26:14+5:302018-07-11T09:26:14+5:30

11 जुलाई 2006 को मुंबई की लोकल ट्रेन में हुए धमाकों ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली। आज उन धमाकों की बरसी है। LokmatNews.in की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि।

2006 Mumbai train bombings anniversary: All you need to know | 11/7 मुंबई ट्रेन ब्लास्टः जब 11 मिनट में सात धमाकों से सुन्न पड़ गई देश की आर्थिक राजधानी

11/7 मुंबई ट्रेन ब्लास्टः जब 11 मिनट में सात धमाकों से सुन्न पड़ गई देश की आर्थिक राजधानी

11 जुलाई 2006। शाम को 6.20 बजे का वक्त था। मुंबई की लाइफ लाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेन में भीड़ चरम पर थी। लोग ऑफिस से घरों को लौट रहे थे। चर्चगेट से बोरीवली जा रही वेस्टर्न रेलवे की एक लोकल ट्रेन खार स्टेशन पार गई थी। सांता क्रूज स्टेशन पहुंचने से ठीक पहले फर्स्ट क्लास डिब्बे में एक धमाका हुआ। और अगले 10 मिनट में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अलग-अलग जगहों पर ट्रेन में 6 और धमाके हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 189 लोगों की मौत हो गई और 800 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये सभी धमाके प्रेशर कूकर बम से किए गए थे। आज मुंबई बम धमाकों की 12वीं बरसी है।

इन जगहों पर हुए बम धमाकेः-

1. खार और सांता क्रूज स्टेशन के बीच
2. बांद्रा-खार रोड
3. जोगेश्वरी-माहिम जंक्शन
4. मीरा रोड-भायंदर स्टेशन
5. मटुंगा
6. माहिम जंक्शन
6. बोरिवली

2006 के मुंबई ट्रेन बम धमाकों की कुछ अन्य बड़ी बातेंः-

- इन धमाकों में कई गिरफ्तारियां हुई जिसमें 12 लोगों को दोषी पाया गया। एक आरोपी निर्दोष साबित हुआ और उसे बरी कर दिया गया। इन धमाकों के पीछे मुख्य साजिशकर्ता फैसल शेख और आसिफ खान माने गए।

- कई आरोपियों ने पाकिस्तानी आतंकियों को अपने घर में रखा और सीमा पार करने में भी मदद की थी। 21 जुलाई 2006 को पहली गिरफ्तारी हुई थी। एटीएस ने नवंबर 2006 में तहत 13 लोगों को आरोपी बनाया और चार्जशीट दाखिल की।

- प्रेशर कूकर बन बनाने में आरडीएक्स और अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया गया था। इसे एक बैग में लेकर आतंकी चर्चगेट स्टेशन से अंदर दाखिल हुए और फैल गए।

- मुंबई ट्रेन बम धमाकों के कुछ घंटे बाद श्रीनगर में ग्रेनेट हमला हुआ। हालांकि गृह सचिव वीके दुग्गल ने श्रीनगर और मुंबई बम धमाकों के बीच किसी भी कड़ी से इनकार किया।

मुंबई की जिजीविषा को सलाम की वो इस भीषण धमाके की त्रासदी से उभरा और जल्दी ही जनजीवन पूरी तरह सामान्य हो गया। इस हमले में मृतकों को LokmatNews.in श्रद्धांजलि अर्पित करता है!

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: 2006 Mumbai train bombings anniversary: All you need to know

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे