लाइव न्यूज़ :

उज्जैन में नाबालिग से बलात्कार के दोषी को 20 साल की सजा

By भाषा | Updated: November 11, 2021 19:07 IST

Open in App

उज्जैन (मध्य प्रदेश), 11 नवंबर जिले की एक विशेष अदालत ने नाबालिग लड़की से बलात्कार के दोष में 21 वर्षीय युवक को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

विशेष पॉक्सो अदालत ने 15 वर्षीय पीड़िता के अभियोजन में सहयोग नहीं करने के बावजूद डीएनए परीक्षण के आधार पर सोमवार को दोषी राहुल फुलवरिया को यह सजा सुनाई।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉक्टर आरती शुक्ला पांडे ने कहा, ‘‘अदालतों को न केवल आरोपी के अधिकारों को ध्यान में रखना चाहिए बल्कि पीड़ित और समाज के हितों का भी ध्यान रखना चाहिए।’’

न्यायाधीश ने दोषी को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए उस पर तीन हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने सजा सुनाते हुए कहा कि अपराध की गंभीरता और सजा के मध्य उचित अनुपात रखना चाहिए। सजा की अपर्याप्तता से पीड़ित और समुदाय को बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है।

उप संचालक साकेत व्यास ने कहा कि छह जनवरी, 2020 को पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसने बेटी को अपने पोते को छोड़ने के लिए स्कूल भेजा लेकिन वह इस दौरान लापता हो गई।

उन्होंने कहा कि अगले दिन जब बेटी लौटी तो उसने राहुल (21) निवासी शाजापुर पर अपहरण और बलात्कार का आरोप लगाया। पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि सुनवाई के दौरान पीड़िता आरोपी के खिलाफ पुलिस को दिए अपने बयान से मुकर गई और सहयोग नहीं किया। इसके बाद पीड़िता और आरोपी दोनों का डीएनए टेस्ट कराया गया और यह साबित हो गया कि लड़की नाबालिग है।

आरोपी की उम्र को ध्यान में रखते हुए उसके वकीलों ने कम से कम सजा सुनाए जाने की अपील की लेकिन सरकारी वकीलों ने इसका विरोध किया। अदालत ने आरोपी को भादवि की धारा 376 (3) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत आरोपी को दोषी करार देते हुए उसे सजा सुनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?