लाइव न्यूज़ :

मिशनरी ग्राहम स्टेन्स और उनके दो मासूम बच्चों की जलाकर हत्या करने का आरोपी ओडिशा से हुआ गिरफ्तार, लगे 20 साल

By भाषा | Updated: September 22, 2019 06:15 IST

मामले के मुख्य आरोपी दारा सिंह को सीबीआई अदालत ने 2003 में तिहरे हत्याकांड का दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनायी। ओडिशा उच्च न्यायालय ने मौत की सजा को 2005 में उम्रकैद में बदल दिया।

Open in App
ठळक मुद्देइसी मामले में एक अन्य आरोपी महेन्द्र हेमब्रम भी उम्रकैद की सजा काट रहा है।हालांकि उच्च न्यायालय ने साक्ष्यों के अभाव में 11 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया था।

ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टुअर्ट स्टेन्स और उनके दो नाबालिग बच्चों की जलाकर हत्या किए जाने के करीब 20 साल बाद सीबीआई ने मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। करंजिया के सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नारायण चन्द्र नायक ने बताया कि तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी दारा सिंह के करीबी सहयोगी बुद्धदेब नाइक (45) को सीबीआई के अधिकारियों ने मयूरभंज जिले के ठाकुरमुंडा थाना क्षेत्र स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया।22 जनवरी, 1999 को क्योंझर जिले के मनोहरपुर गांव में स्टेन्स और उनके दो बेटे... फिलिप (10) और टिमोथी (7) गिरजाघर के बाहर अपनी गाड़ी में सो रहे थे। उसी दौरान नाइक सहित अन्य लोगों ने कथित रूप से गाड़ी में आग लगा दी। घटना में तीनों की जलने से मौत हो गई।एसडीपीओ ने बताया कि घटना के बाद से ही नाइक फरार था। सीबीआई ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। मामले के मुख्य आरोपी दारा सिंह को सीबीआई अदालत ने 2003 में तिहरे हत्याकांड का दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनायी।ओडिशा उच्च न्यायालय ने मौत की सजा को 2005 में उम्रकैद में बदल दिया और 2011 में उच्चतम न्यायालय ने इस फैसले को बरकरार रखा। इसी मामले में एक अन्य आरोपी महेन्द्र हेमब्रम भी उम्रकैद की सजा काट रहा है। हालांकि उच्च न्यायालय ने साक्ष्यों के अभाव में 11 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया था।स्टेन्स और उनकी पत्नी ग्लैडिस मयूरभंज एवांजेलिकल मिशनरी की ओर से बारीपदा में कुष्ठ रोग के लिए काम करते थे। 2005 में पद्मश्री पाने वाली ग्लैडिस ने कहा था कि उन्होंने अपने पति और बच्चों के हत्यारों को माफ कर दिया है। उनके लिए दिल में कोई कड़वाहट नहीं है।

टॅग्स :ओड़िसाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल