लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में 20 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त

By भाषा | Updated: November 24, 2020 13:38 IST

Open in App

आइजोल, 24 नवंबर असम राइफल्स के जवानों ने मिजोरम के चम्फाई जिले में भारत-म्यांमा सीमा पर एक गांव में 20 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की।

अर्धसैनिक बल के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स ने जोखाथार गांव में सोमवार को ढाई सौ ग्राम से कुछ अधिक मात्रा में हेरोइन, म्यांमा से तस्करी कर लाई गई एक चीनी केनबो मोटरसाइकिल, एक बेरेटा पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किये।

अधिकारी ने कहा कि यह अभियान यंग मिजो एसोसिएशन के सहयोग से चलाया गया।

उन्होंने कहा कि असम राइफल्स ने हाल ही में सेरछिप जिले में बड़ी मात्रा में हेरोइन, एक हथियार और एक केनबो मोटरसाइकिल बरामद की थी।

अधिकारी ने कहा कि जब्त की गई सामग्री को राज्य की पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

राज्य सरकार ने चीन में बनने वाली केनबो मोटरसाइकिल पर प्रतिबंध लगा दिया है क्योंकि इसका इस्तेमाल म्यांमा से मादक पदार्थों की तस्करी में किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी