जो बाइडन की टीम में भारतीय मूल के 20 लोगों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, जानें किसे मिला कौन सा पद

By अनुराग आनंद | Published: January 17, 2021 03:10 PM2021-01-17T15:10:32+5:302021-01-17T15:18:52+5:30

20 जनवरी को जो बाइडन दुनिया के सबसे ताकतवर देश (वर्तमान समय में) अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। इसके साथ ही जानें किन भारतीय मूल के 20 लोगों को अहम जिम्मेदारी दी जाएगी।

20 Indian-American Nominated For Key Role In joe Biden Administration | जो बाइडन की टीम में भारतीय मूल के 20 लोगों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, जानें किसे मिला कौन सा पद

जो बाइडन (फाइल फोटो)

Highlights56 वर्षीय कमला हैरिस, संयुक्त राज्य अमेरिका में उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले पहली भारतीय व अफ्रीकी मूल की अमेरिकी महिला हैं।यह पहली बार हुआ है कि इतने सारे भारतीय-अमेरिकी को शपथ ग्रहण से पहले ही राष्ट्रपति के कोर टीम में शामिल किया गया है।

नई दिल्ली: अपने ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह से महज कुछ समय पहले अमेरिका के भावी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 13 महिलाओं सहित कम से कम 20 भारतीय मूल के लोगों को अपनी टीम में अहम जिम्मेदारी दी है। यह सभी 20 भारतीय-अमेरिकी जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद उनके प्रशासन में महत्वपूर्ण पदों पर बैठेंगे।  

एनडीटीवी के मुताबिक, अमेरिका की कुल वोटरों में से महज एक प्रतिशत भारतीय मूल के वोटर हैं। ऐसे में 20 अहम पदों पर भारतीय मूल के लोगों को बैठाना निश्चित तौर पर एक बड़ी बात है। सबसे अहम बात तो यह है कि उन 20 में से 17 लोगों की नियुक्ति तो शक्तिशाली व्हाइट हाउस परिसर में ही किया गया है। 

20 जनवरी को जो बाइडन दुनिया के सबसे ताकतवर देश (वर्तमान समय में) अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। यह इसलिए भी भारत के लिए अहम है क्योंकि पहली बार भारतीय मूल की महिला कमला हैरिस को अमेरिकी उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।

We have a lot to do to overcome today

बता दें कि 56 वर्षीय कमला हैरिस, संयुक्त राज्य अमेरिका में उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले पहली भारतीय व अफ्रीकी मूल की अमेरिकी महिला हैं। यह पहली बार हुआ है कि इतने सारे भारतीय-अमेरिकी को शपथ ग्रहण से पहले ही राष्ट्रपति के कोर टीम में शामिल किया गया है।

इस सूची में कमला हैरिस के बाद शीर्ष पर नीरा टंडन का नाम है, जिन्हें व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट के निदेशक के रूप में नामित किया गया है। इसके अलावा, डॉक्टर विवेक मूर्ति को अमेरिकी सर्जन जनरल के रूप में नामित किया गया है।

वहीं, वनिता गुप्ता को एसोसिएट अटॉर्नी जनरल डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के रूप में नामित किया गया है। शनिवार को बाइडन ने पूर्व विदेश सेवा के अधिकारी उजरा जेया को नागरिक सुरक्षा, लोकतंत्र और मानवाधिकार के लिए अवर सचिव नामित किया है।

Kamala Harris speaks first, Joe Biden goes next: A pattern slowly emerges | english.lokmat.com

इसके साथ ही माला अडिगा को भविष्य की प्रथम महिला डॉक्टर जिल बाइडन के नीति निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। भारतीय मूल की गरिमा वर्मा प्रथम महिला कार्यालय की डिजिटल निदेशक होंगी, जबकि सबरीना सिंह को जिल बाइडन के उप प्रेस सचिव के रूप में नामित किया गया है।

पहली बार कश्मीर से अमेरिका जाकर बसने वाले दो लोगों को भी जो बाइडन की टीम में अहम स्थान दिया गया है। इनमें एक नाम आइशा शाह, जिन्हें व्हाइट हाउस के डिजिटल स्ट्रेटजी ऑफिस में पार्टनरशिप मैनेजर के रूप में नामित किया गया है। इसके अलावा, दूसरा नाम समीरा फाजिली है, जो व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रीय आर्थिक परिषद (एनईसी) में निदेशक के दफ्तर में उप प्रमुख पद पर काबिज होंगी। 

व्हाइट हाउस नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल में डिप्टी डायरेक्टर के रूप में एक और भारतीय अमेरिकी भारत राममूर्ति भी हैं। गौतम राघवन, जिन्होंने पिछले ओबामा प्रशासन में व्हाइट हाउस में काम किया था, राष्ट्रपति कार्यालय के कार्मिक कार्यालय में उप निदेशक के रूप में व्हाइट हाउस में एक बार फिर से उनकी नियुक्ति हुई है। बाइडन के विश्वास पात्र रहे विनय रेड्डी को बाइडन के भाषण लिखने वाले टीम का निर्देशक बनाया गया है।

We did it, Joe

युवा वेदांत पटेल ने राष्ट्रपति के सहायक प्रेस सचिव के रूप में व्हाइट हाउस लोअर प्रेस में नियुक्त होंगे। वह व्हाइट हाउस की प्रेस शॉप का हिस्सा बनने वाले अब तक के तीसरे भारतीय अमेरिकी हैं।

इसके साथ ही तीन भारतीय-अमेरिकियों ने व्हाइट हाउस के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के लिए अपना रास्ता बना लिया है। इस प्रकार अब इस टीम में शामिल होने वाले ये तीन भारतीय मूल के अमेरिकी सदस्य वहां की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक स्थायी छाप छोड़ सकते हैं।

तरुण छाबड़ा को वरिष्ठ प्रौद्योगिकी निदेशक और राष्ट्रीय सुरक्षा और सुमोना गुहा को दक्षिण एशिया के वरिष्ठ निदेशक व शांति कालथिल को  समन्वयक लोकतंत्र और मानव अधिकार विभाग में अहम पदों की जिम्मेदारी दी गई है। 

Twitter lays out transition plan of official White House accounts at inauguration | english.lokmat.com

व्हाइट हाउस में सोनिया अग्रवाल को घरेलू जलवायु नीति के कार्यालय में जलवायु नीति और नवाचार के लिए वरिष्ठ सलाहकार नामित किया गया है और विदुर शर्मा को व्हाइट हाउस COVID-19 रिस्पांस टीम के लिए परीक्षण के लिए नीति सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।

Web Title: 20 Indian-American Nominated For Key Role In joe Biden Administration

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे