लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कोयला ले जा रही मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनों को किया गया रद्द-बदले गए रूट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2022 10:45 IST

विज्ञप्ति के अनुसार, इस हादसे के चलते कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया या नागपुर तथा अन्य स्टेशनों पर उनके तय गंतव्य से पहले ही रद्द कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोयला ले जा रही एक मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए है। यह घटना महाराष्ट्र के अमरावती जिले में घटी है। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मुंबई: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक मालगाड़ी के कोयले से भरे 20 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके कारण कई यात्री ट्रेनों को रद्द या उनका मार्ग परिवर्तित करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इस घटना किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

हादसे के कारण कई ट्रेने रद्द व मार्ग परिवर्तित किए गए

मध्य रेलवे द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, नागपुर मंडल के वर्धा-बदनेरा रेलखंड पर मालखेड़ और तिमातला स्टेशनों के बीच रविवार रात 11 बजकर 20 मिनट पर यह हादसा हुआ। वहीं इस हादसे के बाद उस रूट की कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। विज्ञप्ति के अनुसार, कई अन्य ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया या नागपुर तथा अन्य स्टेशनों पर उनके तय गंतव्य से पहले ही रद्द कर दिया गया। 

ये ट्रेनें रद्द हुई है

इस हादसे के कारण विभिन्न ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जिसमें 11122 वर्धा-भुसावल, 12140 नागपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी), 12119 अमरावती-नागपुर, 11040 गोंदिया-कोल्हापुर, 01372 वर्धा-अमरावती, 17642 नारखेर-काचेगुड़ा, 11121 भुसावल-वर्धा, 12106 गोंदिया-सीएसएमटी, 12136 नागपुर-पुणे, 12120 अजनी-अमरावती, 12140 नागपुर-सीएसएमटी और 01374 नागपुर-वर्धा शामिल हैं। 

टॅग्स :रेल हादसामहाराष्ट्रनागपुरRailways
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है