लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: मंच पर ही भिड़ गई बीजेपी की 2 महिला नेता- हुईं हाथापाई, दावा-एक दूसरे को जड़ा गया थप्पड़

By आजाद खान | Updated: December 25, 2022 16:16 IST

बताया जा रहा है कि यह घटना बहुत पहले ही घटी है जिसका वीडियो अब जाकर वायरल हो रहा है। ऐसे में वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा में अनुशासन को लेकर सवाल उठ रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देमंच पर ही बीजेपी के महिला नेताओं की भिड़ने की खबर सामने आई है। दावा है कि सीट को लेकर छिड़े विवाद में हाथापाई भी हुई है। ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने दोनों नेताओं को समझाया और मामले को शांत कराया है।

भोपाल: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष को थप्पड़ जड़ दिया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रप्रभा तिवारी को थप्पड़ मारते हुए देखा गया है। 

हालांकि वहां मौजूद अन्य सदस्य ने दोनों को रोका और आपस न भिड़ जाए इसके लिए दोनों को समझाया और बुझाया भी गया है। ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया है जो अब वायरल हो रहा है। 

क्या दिखा वीडियो में 

पन्ना जिले के इस वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि पन्ना के वार्ड 22 से पूर्व पार्षद चंद्रप्रभा तिवारी का जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नीलम चौबे के साथ तीखी बहस हो गई थी। ऐसे में दोनों की बीच बातचीत हाथापाई तक पहुंच गई और इसके बाद चंद्रप्रभा तिवारी ने नीलम चौबे को थप्पड़ जड़ दिया। 

ऐसे में कुछ मीडिया रिपोर्ट द्वारा यह भी दावा किया गया है कि नीलम चौबे ने भी चंद्रप्रभा तिवारी पर पलटवार करते हुए उन्हें भी थप्पड़ मारा है। इस घटना के बाद वहां मौजूद अन्य लोग और सदस्य ने दोनों को रोका और उनकी बीच झगड़ा न हो, इसके लिए उन्हें समझाबुझा कर उनके सीट पर बैठा दिया। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने पन्ना के तलैया फील्ड में 25वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन करवाया था जिसमें चंद्रप्रभा तिवारी और नीलम चौबे भी हिस्सा लेने के लिए पहुंची थी। 

ऐसे में यह दावा किया जा रहा है कि बैठने की सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि यह हाथापाई तक पहुंच गया था। आरोप है कि चंद्रप्रभा तिवारी ने नीलम चौबे को थप्पड़ जड़ दिया था जिसके बदले में नीलम चौबे ने भी थप्पड़ मारा था। 

वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया था जो अब जाकर वायरल हो रहा है। ऐसे में वीडियो के आधार पर अब भाजपा के अनुशासन पर सवाल भी उठ रहा है। 

टॅग्स :Madhya Pradeshवायरल वीडियोBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील