लाइव न्यूज़ :

Coroana in Mumbai: 2 नर्सों का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव, अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती पर रोक, अन्य 28 नर्सों को किया गया क्वारनटीन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2020 16:52 IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक 1364 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 97 लोगों की मौत हो गई है और 125 लोग ठीक हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदादर के शुश्रुषा अस्पताल की 27 साल और 42 साल की दो नर्सो में कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके बाद अस्पताल में किसी भी नए मरीज को भर्ती करने से रोक लगा दी गई है।

कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और अब यह मेडिकल स्टाफ में भी फैलने लगा है। मुंबई के दादर में स्थित शुश्रुषा अस्पताल की दो नर्सो में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है, जिसके बाद अस्पताल में किसी भी नए मरीज को भर्ती करने से रोक लगा दी गई है।

शुश्रुषा अस्पताल की 27 साल और 42 साल की दो नर्सो में कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने अस्पताल को वहां कार्यरत लगभग 28 नर्सों को क्वारनटीन करने के लिए कहा है।

इसके साथ ही नगर निकाय ने अस्पताल को पुराने मरीजो को उचित जांच के बाद छुट्टी देने के लिए 48 घंटे का समय दिया है। जी नॉर्थ वार्ड (दादर) के सहायक नगर आयुक्त किरण दिघावकर ने कहा, "हमने अस्पताल को अपनी लागत पर सभी नर्सों का परीक्षण करने की सलाह दी है और इसके बाद ही हम कोई निर्णय लेंगे।"

इसके अलावा शुक्रवार को दादर में एनसी केलकर रोड में एक 83 वर्षीय बुजुर्ग का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद बुजुर्ग के यात्रा के रिकॉर्ड और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। कोविड-19 के अब तक छह मामले दादर से रिपोर्ट किए गए हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनामुंबईकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया