लाइव न्यूज़ :

1984 सिख दंगा: चश्मदीद ने लगाया था कमलनाथ पर गंभीर आरोप, नानावटी आयोग ने क्यों कहा-उन्हें आरोपी बनाना संभव नहीं

By स्वाति सिंह | Updated: December 18, 2018 11:59 IST

सिख दंगे में चश्मदीद ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा कि उन्होंने कमलनाथ को घटना वाले दिन वहां देखा था। लेकिन सिख दंगों की जांच कर रहे नानावटी आयोग ने मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कमलनाथ को सजा देने से इनकार कर दिया है।  

Open in App

दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा सज्जन कुमार को सिख दंगे में दोषी पाए जानें के बाद अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, सिख दंगे में चश्मदीद ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा कि उन्होंने कमलनाथ को घटना वाले दिन वहां देखा था। लेकिन सिख दंगों की जांच कर रहे नानावटी आयोग ने मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कमलनाथ को सजा देने से इनकार कर दिया है।  

खबरों कि मानें तो वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ दो प्रत्यक्षदर्शी थे। लेकिन मामले की जांच कर रहे नानावटी आयोग ने कहा कि कमलनाथ ने किसी भीड़ को उकसाया था या वह गुरुद्वारा पर हमले में शामिल था इसको साबित करने के लिए 'बेहतर साक्ष्य उपस्थित नहीं है'। जिसके कारण इन्हें सजा देना संभव नहीं है।  

बता दें कि खुद पर उठे सवालों का जवाब देते हुए कमलनाथ ने सोमवार को कहा, 'आज मैनें शपथ ली है, इससे पहले भी भी मैं कई बार शपथ ले चुका हूं, तब किसी ने कुछ नहीं कहा। मेरे खिलाफ कोई केस नहीं है, मेरे खिलाफ कोई एफआईआर या चार्जशीट भी नहीं है। मैं पार्टी दिल्ली का इंचार्ज भी रहा हूं।' 

उन्होंने कहा, 'जब मैं कांग्रेस का महासचिव था, उस वक्त किसी ने भी इस मुद्दे को नहीं उठाया था। लेकिन आज जब सीएम बना तो इस मुद्दे को उठाया जा रहा है। इसके पीछे की राजनीति को आप सब बखूबी समझ सकते हैं।'

गौरतलब है कि सोमवार को कांग्रेस के सीनियर नेता सज्जन कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट में सिख दंगों में दोषी पाया गया। कोर्ट ने सज्जन कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 

टॅग्स :1984 सिख विरोधी दंगेसिखकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

विश्वUS: कैलिफोर्निया में बुजुर्ग सिख की अपहरण कर हत्या, पुलिस ने कहा- 'गलती से शख्स हुआ टारगेट'

भारत1984 Anti-Sikh Riots: सज्जन कुमार को दिल्ली की कोर्ट ने किया बरी, विकासपुरी, जनकपुरी हिंसा मामले में लगे थे आरोप

भारतभयमुक्त मानवता के महाशिल्पकार थे गुरु गोविंद सिंह

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?