लाइव न्यूज़ :

1984 सिख विरोधी दंगा: सज्जन कुमार को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 6, 2019 12:03 IST

Sajjan Kumar: 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने दिया सज्जन कुमार की सेहत की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठन का आदेशसिख विरोधी दंगे के दोषी सज्जन कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की थी जमानत याचिका

1984 सिख विरोधी दंगे के मामले में सजा काट रहे कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार को राहत नहीं मिली है। बुधवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट निर्देश दिया सज्जन कुमार की सेहत की एम्स के डॉक्टरों के पैनल द्वारा जांच कराई जाए। 

सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही डॉक्टरों से सज्जन कुमार के स्वास्थ्य की जांच के बाद चार हफ्ते में विस्तृत रिपोर्ट देने को भी कहा है।  

अपनी जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान सज्जन कुमार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि जेल में उनका वजन 8-9 किलों घट गया है, जिस पर कोर्ट ने कहा कि इसका मतलब ये नहीं है कि उन्हें कोई बीमारी है, लेकिन उनकी अपील पर कोर्ट ने एम्स के डॉक्टरों का पैनल गठित करने का निर्देश दिया। 

1984 सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के वकील एचएस फूलका ने कहा, सज्जन कुमार पिछले 10 महीनों से जेल में हैं। आज उनके वकील ने कुमार की सेहत खराब होने का हवाला देते हुए जमानत की अपील की। कोर्ट ने इसके बाद एम्स से रिपोर्ट मांगी है, जिसके आधार पर उनकी जमानत पर विचार किया जाएगा।'  

1984 सिख विरोधी दंगे के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार की जमानत याचिक की सुनवाई पहले सुप्रीम कोर्ट ने जून 2020 में सूचीबद्द की थी, लेकिन सज्जन की जल्दी सुनवाई की अपील पर बुधवार को कोर्ट ने उनका पक्ष सुना।

टॅग्स :सज्जन कुमार1984 सिख विरोधी दंगेसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो