लाइव न्यूज़ :

इस साल मारे गए 189 आतंकी, 30 जवान भी शहीद, जानें मरने वाले नागरिकों का आंकड़ा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 20, 2022 12:21 IST

तीन सालों की तुलना में इस साल कश्मीर में नागरिकों की मौतों का आंकड़ा भी ढलान पर है जबकि मारे जाने वाले सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी पिछले दो सालों से कम है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल कश्मीर में 30 जवानों की मौत हुई है। पिछले साल यहां 45 जवान शहीद हुए थे वहीं वर्ष 2020 में उनकी संख्या 56 थी।इस साल अगर अप्रैल में 26 आतंकी मारे गए थे तो मई में 27 को ढेर कर दिया गया था।

जम्मू: जम्मू कश्मीर में इस साल आतंकवाद 251 जानें लील गया है। इनमें अगर 32 नागरिक थे तो 30 सुरक्षाकर्मियों को भी अपनी शहादत देनी पड़ी। सुरक्षाबलों ने 189 आतंकियों को भी ढेर किया है। इस साल मरने वालों का आंकड़ा पिछले दो सालों से कम है। 

अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष अभी तक सिर्फ 4 आतंकी ही कम मारे गए हैं जबकि वर्ष 2020 में मरने वाले आतंकियों की संख्या 232 थी। वर्ष 2021 में कुल 274 मौतों को कश्मीर ने देखा था जबकि साल 2020 में यह आंकड़ा 321 था।

तीन सालों की तुलना में इस साल कश्मीर में नागरिकों की मौतों का आंकड़ा भी ढलान पर है जबकि मारे जाने वाले सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी पिछले दो सालों से कम है। इस साल कश्मीर में 30 जवानों की मौत हुई है। पिछले साल यहां 45 जवान शहीद हुए थे वहीं वर्ष 2020 में उनकी संख्या 56 थी। 

ऐसा ही नागरिकों की मौतों के साथ था। वर्ष 2020 में 33 नागरिक मारे गए थे तो इस साल 30 की जान आतंकियों ने ली है। हालांकि पिछले साल यह संख्या 36 थी। इस साल सबसे कम आतंकी दिसम्बर में मारे गए जिनकी संख्या 3 ही थी। जबकि सबसे ज्यादा आतंकियों को जून में ढेर किया गया था। तब 35 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने जहन्नुम में पहुंचाया था। 

दरअसल अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से पहले सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन आलआउट में जो तेजी लाई थी उसी कारण तीन महीनों में मारे गए आतंकियों की संख्या 88 को पार कर गई थी। इस साल अगर अप्रैल में 26 आतंकी मारे गए थे तो मई में 27 को ढेर कर दिया गया था। इसी तरह से जनवरी का महीना भी आतंकियों के लिए बुरा रहा था जब 22 को मार गिराया गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव