लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 से 189 और मरीजों की मौत, गोवा में नहीं बढ़ी मौत की संख्या

By भाषा | Updated: September 7, 2021 19:30 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम/गंगटोक/पणजी, सात सितंबर केरल में कई दिनों तक प्रतिदिन कोरोना वायरस संक्रमण के 30 हजार या उससे ज्यादा मामले सामने आने के बाद गत सप्ताह से नए मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। तटीय राज्य गोवा में जहां पिछले एक दिन में महामारी से किसी की मौत नहीं हुई, वहीं पूर्वोत्तर के सिक्किम में कोविड-19 से एक और मरीज की मौत हो गई।

केरल सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, मंगलवार को 25,772 नए मामले सामने आए तथा 189 और मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक संक्रमण के कुल 42,53,298 मामले सामने आ चुके हैं और मृतकों की संख्या 21,820 पर पहुंच गई है।

मंगलवार को केरल में संक्रमण की दर घटकर 15.87 रह गई। अभी 2,37,045 मरीज उपचाराधीन हैं। इसी दौरान, सिक्किम में 74 और लोग संक्रमित पाए गए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 30,330 हो गए। कोविड-19 से एक और मरीज की मौत होने के बाद राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या 376 हो गई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, वर्तमान में 859 मरीज उपचाराधीन हैं। पिछले एक दिन में गोवा में संक्रमण के 74 नए मामले सामने आए, 105 लोग ठीक हो गए और कोविड-19 से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि अब तक राज्य में कुल 1,74,560 मामले सामने आ चुके हैं और महामारी से 3,210 मरीजों की मौत हो चुकी है। गोवा में अभी 854 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारत अधिक खबरें

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?