लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 17,518 नए मामले

By भाषा | Updated: July 23, 2021 20:22 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 23 जुलाई केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 17,518 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32,35,533 हो गई। वहीं जांच संक्रमण दर (टीपीआर) 13 प्रतिशत के पार हो गई।

टीपीआर 13.63 फीसदी दर्ज की गई, जो कि बृहस्पतिवार को 12.38 फीसदी थी। 19 जुलाई को टीपीआर पिछले कई सप्ताह के बाद 11 फीसदी से पार कर गई थी।

वहीं 132 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 15,871 हो गई। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि शुक्रवार को 11,067 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,83,962 हो गई। राज्य में 1,35,198 मरीजों का उपचार चल रहा है।

मलाप्पुरम में सबसे ज्यादा 2,871 नए मामले सामने आए, जबकि त्रिशूर में 2,023 और कोझिकोड में 1,870 मामले सामने आए।

वहीं जॉर्ज ने मीडिया में आई उन खबरों को खारिज कर दिया, जिसमें यह कहा जा रहा था कि केरल के पास टीके की 10 लाख खुराक है। जॉर्ज ने बताया कि राज्य के पास टीके की करीब 4.5 लाख खुराक का भंडार है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अभी हमारे पास टीके की 4.5 लाख खुराक है। हम रोज़ाना 2.5 लाख खुराक तक दे रहे हैं, इसका मतलब हैं कि दो दिन में इन खुराकों का इस्तेमाल हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे