लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 170 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: March 6, 2021 14:44 IST

Open in App

हैदराबाद, छह मार्च तेलंगाना में कोविड-19 के 170 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.99 लाख हो गयी है जबकि संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,640 हो गयी है।

राज्य सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पांच मार्च को रात आठ बजे तक नए मामलों में सर्वाधिक 28 मामले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सामने आए, जबकि मेडचल मल्काजगिरी जिले में 15 और रंगारेड्डी में 14 तथा करीमनगर जिले में 12 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कुल 2,96,166 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वर्तमान में 1,936 लोगों का इलाज चल रहा है।

बुलेटिन के अनुसार पांच मार्च को 40,712 नमूनों की जांच हुई और कुल 89,24,007 नमूनों की जांच हुई है।

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.80 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 97 प्रतिशत है। वहीं, मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है और राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर 1.4 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष