लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में मालगाड़ी के 17 डिब्बे पटरी से उतरे

By भाषा | Updated: August 24, 2021 00:37 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश में सोमवार को पूर्वी समर्पित मालवाहक गलियारा के न्यू भदान-न्यू इकदिल खंड पर लोहे और इस्पात की चादरें ले जा रही एक मालगाड़ी के 17 डिब्बे को पटरी से उतर गए, जिससे मालगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम करीब छह बजे हुई। रेलवे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया संयुक्त तौर पर इस घटना की जांच करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि यह खेप हरियाणा के हिसार से ओडिशा के ईस्ट कोस्ट रेलवे भेजी जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि सिर्फ डीएफसी पटरी प्रभावित है। उन्होंने बताया कि दिल्ली-कोलकाता मार्ग पर सभी यात्री और मालगाड़ी ट्रेन की आवाजाही सामान्य है। उन्होंने बताया कि मालगाड़ी गलियारा में सेवा बहाल करने में 24 घंटे तक का समय लग सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब